Punjab Kesari MP ads

आर्मी जवान पर दुष्कर्म के आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध बाद में किया इंकार

Saturday, Mar 11, 2023-06:35 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक महिला ने आर्मी के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। आर्मी के जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया, फिलहाल मानपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

मामला इंदौर के ग्रामीण थाना क्षेत्र मानपुर का है, जहां आर्मी में कांस्टेबल के पद पदस्थ जवान ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर कई बार उसका दहेज शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मानपुर पुलिस की शरण ली है। फिलहाल शिकायत के बाद मानपुर पुलिस ने आर्मी जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News