अमित शाह 12 सितंबर को पहुंचेंगे उज्जैन, तैयारी में जुटी भाजपा

9/6/2018 12:36:44 PM

उज्जैन : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 सितंबर को शहर आएंगे। भाजपा इस आयोजन की तैयारी में जुट गई है, क्योंकि चुनाव से पहले होने वाली यह सभा खासे मायने रख रही है। इस सभा पर विरोधी दलों की नजर भी रहेगी। सवर्णों की नाराजगी के बीच होने वाली इस सभा में सुरक्षा पर भी पुलिस प्रशासन कड़ी नजर रखेगा।
PunjabKesariशाह की सभा की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा ने शहर से दूर शनि मंदिर के पास स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में संभागीय बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री भगत ने कहा शाह के दौरे को देखते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हम सभी चुनावी दौर में हैं और सभी को साथ रखते हुए अनेक कार्य करना हैं। चुनाव में परीक्षा हम जैसे नेताओं की है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता से कैसे काम लेना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News