कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, विदिशा जिला अध्यक्ष कटारे ने ज्वाइन की भाजपा, टीकमगढ़-छतरपुर के कई नेता भी शामिल

Monday, Feb 12, 2024-03:16 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विदिशा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कटारे एवं टीकमगढ़ के पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार, छतरपुर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी, गौरिहार जनपद अध्यक्ष तुलसी अनुरागी एवं गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी सत्यसिंह पटेल सहित लगभग आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

PunjabKesari

इन सभी ने पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इसी बीच कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कटारे को विदिशा जिला अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है। पार्टी के मुताबिक कटारे के संगठनात्मक निर्देशों के पालन के प्रति निष्क्रिय रहने के कारण ये कार्रवाई की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News