बागेश्वर धाम में एक और मौत... परिक्रमा एरिया में युवक ने तोड़ा दम
Thursday, Aug 03, 2023-06:59 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के सुप्रसिद्ध बागेश्वर धाम (गढ़ा गांव) में एक और व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। जिसका शव परिक्रमा मार्ग में पड़ा मिला है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम गढ़ा में एक अज्ञात व्यक्ति रात एक बजे परिक्रमा लगा रहा था। जहां उसकी अचानक मौत हो गई है। घटना और मामले की जानकारी लगने के बाद देर रात ढ़ाई बजे बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल भिजवाया है। वहीं अब बमीठा थाना पुलिस मामले की जांच और मृतक की पहचान जुटाने में जुट गई है।