पैसों के लेन-देन से बढ़ा झगड़ा, चाचा से नाराज भतीजे ने खुद को लगाई आग

5/3/2019 12:37:55 PM

ग्वालियर: जिले के पृथ्वीपुर थानांतर्गत वार्ड नंबर 10 में चाचा भतीजे के पैसों के लेन देन से मचा विवाद मरने मारने तक पहुंच गया। जिसमें चाचा से विवाद के बाद 22 युवक ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवक पुष्पेन्द्र कुशवाहा को झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

PunjabKesari

पुलिस जांच में 50 प्रतिशत से अधिक आग में झुलसे युवक ने अपने बयान में बताया कि उसका चाचा मानसिंह कुशवाहा के साथ पैंसों के लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद नाराज चाचा ने उसे दो झापड़ मार दिए इसलिए उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। वहीं सूचना के बाद पुलिस में जांच में जुटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News