खंडवा कुएं हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले अरुण यादव, बोले- 2-2 लाख, बेहद कम सरकार 50-50 लाख रुपए की राशि दे
Saturday, Apr 05, 2025-08:35 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : कुएं की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले 8 लोगों के परिजनों से मिलने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शनिवार को खंडवा के कोंडावद गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घटना को लेकर दुख व्यक्त किया। इस दौरान अरुण यादव के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि जो पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि चार लाख रुपए दी जा रही है वह बेहद कम राशि है। हम मांग करते हैं सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए राहत राशि दे। इसके लिए मैं खुद मुख्यमंत्री से बात करूंगा। यह बेहद दुखद घटना है।
बता दें कि खंडवा के कोंडावद गांव में दो दिन पूर्व में कुएं की सफाई के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने भी दुःख जताया था और पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।