सहायक राजस्व निरीक्षक 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

10/31/2018 1:47:09 PM

छिंदवाड़ा: MP में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद भी लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अब मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है जहां नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक नगरनिगम के सहायक राजस्व निरीक्षक शेरसिंह मोखलगाया को लोकायुक्त ने मंगलवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगेहाथों पकड़ा है। उसने एक व्यक्ति से मकान के आगे निर्माण की अनुमति देने यह रिश्वत मांगी थी। पहले यह गांव पंचायत में था, लेकिन अब नगर निगम की सीमा के वार्ड 40 में है। जिसके चलते नगर निगम ने उसके मकान के सामने निर्माण कार्य रोकने का नोटिस जारी किया था।
 

PunjabKesari

इसी नोटिस को हटाकर निर्माण की अनुमति देने सहायक राजस्व निरीक्षक ने फरियादी महेश साहू से रिश्वत की मांग की थी। फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। लोकायुक्त डीएसपी सुनील झरबड़े के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पूजा लॉज के सामने सहायक राजस्व निरीक्षक शेरसिंह मोखलगाय को रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे नगर निगम कार्यालय ले गए। जहां फरियादी और आरोपी के बयान लिए गए।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News