मऊगंज में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, उपनिरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल

Wednesday, Sep 25, 2024-02:14 PM (IST)

मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में बारब गांव के केवट बस्ती में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर मंगलवार की देर रात को आरोपियों ने हमला कर दिया, आपको बता दें कि इस घटना में कई पुलिसकर्मी और उपनिरीक्षक भी घायल हो गए हैं सूचना पर तत्काल बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आरोपी भाग गए घायल पुलिस कर्मियों को सिविल अस्पताल मऊगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र में आने वाले बराव गांव में महुआ की शराब बनाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

जिसके बाद पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक वीसी विश्वास के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची ,यहां पर आरोपियों ने उनको घेर लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर उन पर हमला कर दिया और पुलिस वालों के मोबाइल तक छीन लिए गए। उप निरीक्षक बीसी विश्वास भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग गए। 

PunjabKesariघटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रदीप पटेल भी अस्पताल पहुंच गए और घायल पुलिस कर्मियों की हालत देखी और इस दौरान उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News