Punjab Kesari MP ads

सब्जी व्यापारी को सट्टे के कारोबार में मिला धोखा, वीडियो वायरल कर लगा लिया मौत को गले

Tuesday, Dec 01, 2020-04:47 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): शहर में एक बार फिर सट्टे के कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस दौरान इस धंधे में लिप्त एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसने मौत से पहले अपना एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे लेकर लसुड़िया थाना क्षेत्र की पुलिस वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक सुनील कुशवाहा नामक युवक ने एक होटल के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जो कि धीरे-धीरे सट्टे के कारोबार में लिप्त हो गया था कुछ दिनों पहले दस लाख के लेनदेन के बाद आईपीएल सट्टा कारोबारी ने इसके साथ मारपीट भी की थी और सट्टे के कारोबार में सुनील डिप्रेशन में आकर देर रात फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी। युवकी मौत के बाद परिजनों को एक वीडियो भी मिला जिसे परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

PunjabKesari

वीडियो में मृतक सुनील ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया था कि मेरे साथ चंदन रघुवंशी ने मारपीट की है व मेरी मौत का जिम्मेदार भी वही है। वहीं दोस्तों का कहना हैं कि रुपए के उतार-चढ़ाव के बाद उसने यह कदम उठाया है बहरहाल लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News