5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

3/4/2024 4:33:10 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे। उज्जैन में कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी सहित उमंग सिंघार के भी मौजूद रहने की संभावना है। यात्रा मक्सी से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। यहां पर एक आम सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा।

PunjabKesari

यात्रा मंगलवार की दोपहर करीब 3-4 बजे के आसपास मक्सी मार्ग से होते हुए यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। विधायक महेश परमार ने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी महाकाल चौराहा से, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। 3 किमी के रोड के बाद देवास गेट पर राहुल गांधी यात्रा का समापन सभा के रूप में होगा।

PunjabKesari

राहुल की यात्रा के लिए उज्जैन में रोड शो वाले रूट पर कई स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। यहां पर स्थानीय नेता रोड मैप तैयार करने में लगे है। यात्रा का विश्राम इंगोरिया में होगा 6 मार्च को न्याय यात्रा बदनावर में होगी यहां भी राहुल गांधी रोड शो करेंगे। इसके बाद यात्रा गुजरात के लिए रवाना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News