Bharat jodo yatra in MP: एमपी में कहां रूकेंगे राहुल गांधी, क्या-क्या होंगे कार्यक्रम, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

Wednesday, Nov 16, 2022-05:31 PM (IST)

भोपाल: तमिलनाडू (tamil nadu) के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी (congress leader rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra 2022) अब मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में एंट्री करने वाली है। राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को आ रही है। भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) 6 जिलों में करीब 399 किलोमीटर का सफर तय करेगी। उसके बाद यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर से होने जा रही है। यात्रा कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। तारीखों में बदलाव के चलते अब ये यात्रा 28 नवंबर को इंदौर (indore) में पहुंचेगी। इंदौर पहुंचने के बाद राहुल गांधी, राजबाड़ा और बड़ा गणपति मंदिर तक जाएंगे। इसके बाद उज्जैन में सभा 1 दिसंबर को होगी। स्थान भी तय हो गया है। इसके बाद राहुल गांधी खालसा कॉलेज (khalsa college) में नाइट स्टे करेंगे। इस यात्रा में खास बात यह है कि इसके बाद इंदौर आने पर 29 नवंबर को एक दिन का ब्रेक रहेगा और फिर 30 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगी।

राहुल गांधी की यात्रा का रूट

  1. 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा MP में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी, गीता टेक्सटाइल के पास, बोदरली, बुरहानपुर सीतापुर में नाइट स्टे करेंगे।
  2. 21 और 22 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक रहेगा।

मालेगांव में होगी बैठक

इससे पहले आज महाराष्ट्र के मालेगांव में कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, सुरेश पचौरी शामिल हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News