Punjab Kesari MP ads

महाशिवरात्रि पर भिंड में बड़ा हादसा, गौरी सरोवर में गिरी कार, 3 की मौत

Friday, Feb 21, 2020-10:01 AM (IST)

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गौरी शंकर सरोवर में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि कुछ और युवकों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद गोताखोरों द्वारा युवकों को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका। 

 

सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर छोटे सिंह- एएसपी संजीव कंचन मौके पर पहुंच गए। तीनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। आधी रात के बाद गठित हुए इस हादसे में बचाव व राहत के लिए पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाई लेकिन रात का समय होने के कारण एक भी युवक को बचाया नहीं जा सका।बताया जा रहा है कि युवक पास ही में प्राचिन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व पर आए थे। इसी दौरान गुरुवार शुक्रवार दरम्यानी रात 2 बजकर 40 मिनिट पर एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

PunjabKesari

एक लक्जरी एंडेवर कार जिसमें आधा दर्जन लोगों के सवार होने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा जताई जा रही थी। कार अचानक से तेज रफ्तार में गौरी सरोवर में जा समाई। घटना के लगभग 2 घंटे बाद पहुंची क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। जिसमें 3 लोग मृत अवस्था में कार के अंदर मिले, जबकि कार के गेट खुले हुए थे। सभी मृतक एक ही गांव भरौली खुर्द के बताए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News