Punjab Kesari MP ads

बाजार में अयोध्या और राम मंदिर प्रिंट वाली साड़ी की बढ़ी मांग, राममयी हो रहा कण कण

Tuesday, Jan 16, 2024-08:40 PM (IST)

खंडवा(निशात सिद्दीकी): अयोध्या के 22 जनवरी को रामलला की प्राण–प्रतिष्ठा का समारोह होना है। इस समारोह को लेकर देशभर में  उत्साह का माहौल है। हर कोई  अपने अपने तरीके से भगवान श्री राम की भक्ति करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब मध्य प्रदेश के खंडवा की महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं है। यहां पुरुषों की "जय श्री राम" लिखी टी शर्ट के बाद अब "अयोध्या प्रिंट" में महिलाओं की साड़ी का क्रेज़ बढ़ गया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं अयोध्या प्रिंट की साड़ी ले रही है। डिमांड इतनी है, कि व्यापारी साड़ियां लाते है और ये साड़ियां तुरंत बिक जा रही है। साड़ियों की डिमांड इतनी है कि दुकानों पर साड़ियों का स्टॉक खत्म हो चुका है।

PunjabKesari

खंडवा के साड़ी व्यापारी ने बताया कि अयोध्या में होने वाले प्राण–प्रतिष्ठा समारोह को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। अयोध्या प्रिंट वाली साड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। मार्केट में अभी इस प्रिंट की साड़ी का शॉर्टेज बना हुआ है। जो भी महिलाएं आती हैं, सबसे पहले वह इसी साड़ी की मांग करती हैं। हमने जो साड़ियों बुलाई है उसमें जय श्री राम और भगवान श्री राम के मंदिर का प्रिंट है। जिसकी काफी डिमांड है।

PunjabKesari

वहीं महिलाओं का कहना है, कि देशभर के लिए प्रभु श्री राम की प्राण–प्रतिष्ठा होना खुशी की बात है। इसीलिए हम भी अयोध्या प्रिंट की साड़ी लेने के लिए यहां आए हुए हैं। बता दें, कि खंडवा में अयोध्या प्रिंट की साड़ियां बड़ी संख्या में लोग खरीद रहे है, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि 22 तारीख को दीपावली जैसा माहौल बनने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News