बड़ी खबर: सिवनी में सीएम के आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Wednesday, Nov 12, 2025-01:56 PM (IST)

सिवनी (काबिज खान) : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन से पहले, किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें ज्ञापन देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से -सिवनी विधायक रजनीश सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा बघेल, वरिष्ठ नेता असलम भाई, अतुल मालू, आदित्य (मोंटू) भरा राजा और मुबीन, शिव सनोडिया सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों के हितों को लेकर शांतिपूर्वक ज्ञापन देने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को सिवनी दौरे पर रहेंगे। जहां से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी मंच से वे योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹1500-₹1500 की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी। कुल ₹1793 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News