मध्य प्रदेश के SC-ST-OBC छात्रों के लिए बड़ी खबर, सरकार देगी 11वीं से PhD तक पढ़ाई का खर्चा

Saturday, Jan 31, 2026-04:55 PM (IST)

(भोपाल) मध्य प्रदेश सरकार ने SC-ST और OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक स्कालरशिप योजना की घोषणा की है। जिससे प्रदेश के कई विद्यार्थियो को फायदा होगा। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत आर्थिक मदद की जाएगी। इस योजना का बड़ा लाभ ये होगा कि 11वीं से पीएचडी तक के स्टूडेंट्स को डीबीटी के जरिए सीधे खाते में स्कॉलरशिप मिलेगी।

एससी, एसटी व ओबीसी कैटेगरी के विद्यार्थिंयों के लिए खासा फायदा

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के एससी, एसटी व ओबीसी कैटेगरी के विद्यार्थिंयों के लिए खासा फायदा होगा। दरअसल इन वर्गों की पढ़ाई में पैसा बाधा न बने इसके लिए सरकार ये योजना लाई है। इन वर्गों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरा ध्यान रखेगी और इस योजना से इनको मंजिल पर पहुंचाने का काम करेगी।

एमपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के जरिए 11वीं से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।  यह स्कॉलरशिप मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के साथ करीब-करीब हर बड़े कोर्स के लिए दी जाएगी ।

इन कोर्सेज के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

- मैनेजमेंट और लॉ कोर्सेज

- डिप्लोमा और आईटीआई 

-इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई

-यूजी, पीजी और पीएचडी लेवल के सभी रिसर्च वर्क

 

कौन-कौन इसके आवेदन के लिए होगा योग्य?

सबके पहले इस योजन का लाभ उठाने के लिए एमपी के मूल निवासी होना जरुरी हैं। छात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना चाहिए। परिवार की सालाना कमाई सरकार की तय सीमा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही अहम बात ये है कि स्कॉलरशिप के लिए वही स्टूडेंट्स योग्य होंगे जो किसी भी सरकारी या निजी कॉलेज में  11वीं क्लास या उससे ऊपर की  रेगुलर पढ़ाई कर रहे हैं।

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को क्या-क्या लाभ मिलेगा?

योजना के तहत छात्रों को ट्यूशन फीस की भरपाई, रहने के खर्च का  मेंटेनेंस अलाउंस के साथ ही नॉन-रिफंडेबल फीस में सहायता मिलती है। पारदर्शिता के लिए पैसा सीधे छात्रों के खाते में भेजा जाएगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन ?

इसके लिए  आवेदन ऑनलाइन होंगे। मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आवेदन करते समय स्टूडेंट अपने सारे दस्तावेजों को अपडेट करके रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News