राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: खातों में आएंगे 641 करोड़ रुपए, देखें पूरी जानकारी!

Friday, Jan 30, 2026-12:31 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए इंतजार खत्म! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक क्लिक में 68.47 लाख महिलाओं के खाते में 641.34 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने वाले हैं। यह महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त है, जिसके तहत हर महिला को 1,000-1,000 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में मिलेंगे। योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से हुई थी और अब तक सरकार ने 15,595.77 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया है।

जानिए योजना के बारे में खास बातें:

अब तक 23 किस्तों में 14,954.42 करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। नक्सल प्रभावित जिलों की 7,763 महिलाओं को भी लाभ दिया जाता है। ई-केवाईसी लंबित महिलाओं को छोड़कर सभी को आज राशि ट्रांसफर होगी। महिलाएं अपनी किस्त का स्टेटस महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल या आधार नंबर से चेक कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और पारदर्शिता का भरोसा दिया है। आज की 24वीं किस्त के बाद योजना की कुल राशि 15,595.77 करोड़ रुपए पहुंच जाएगी।अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो अपना पैसा चेक करना न भूलें और इस खुशखबरी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News