PCC चीफ को लेकर कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, अटकलों का बाजार गर्माया

Thursday, Feb 20, 2020-01:28 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश प्रदेशा अध्यक्ष कोई महिला भी हो सकती है। प्रदेश में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए बाबरिया ने ऐसा बयान देकर सबको चौका दिया है। वहीं उन्होंने सिंधिया के सड़क पर उतरने वाले बयान का भी समर्थन किया है।

PunjabKesari

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बाबरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कांग्रेस के लिए वचन पत्र महत्वपूर्ण है, बीजेपी की तरह कांग्रेस के लिए वचन पत्र जुमला नहीं है। सिंधिया ने भी वचन पत्र को पूरा करने की बात कही है, इसमें गलत कुछ भी नहीं है अगर मैं भी होता तो यही कहता, सिंधिया ने जो कहा वह सही है। वहीं  कांग्रेस प्रभारी के प्रदेश अध्यक्ष वाले बयान को इस लहजे भी खास माना जा रहा है क्योंकि अब तक केवल पुरुष ही इस रेस में शामिल थे, जिनमें सिंधिया का नाम सबसे आगे था। लेकिन इस बयान के साथ ही अब समीकरण बदल गए हैं। वहीं कयासों का दौर भी शुरू हो गया है।

PunjabKesari

हालांकि बावरिया ने ये जरूर कहा है कि सबके साथ समन्वय बनाने वाला डायनामिक व्यक्ति होगा। यह कोई महिला भी हो सकती है। वहीं, दीपक बावरिया ने कहा कि निगम-मंडल में नियुक्तियों का सिलसिला 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। नियुक्तियां क्राइटेरिया के आधार पर की जाएंगी। सीएम कमलनाथ के साथ चर्चा हो चुकी है। बाबरिया ने तीसरे दिन दावेदारों से मुलाकात की।
अटकलों का दौर हुआ तेज
दीपक बावरिया के महिला भी हो सकती है बयान के बाद अटकलों का बाजार गरमा गया है। इस रेस में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा, अर्चना जायसवाल, मीनाक्षी नटराजन, विजयलक्ष्मी साधौ का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News