Punjab Kesari MP ads

Datia: PM मोदी की तेल बचाने की अपील गई तेल लेने! BJP प्रत्याशी के नामांकन से पहले दिखा सैकड़ो गाड़ियों का जत्था

Monday, Jul 13, 2026-02:12 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन से पहले हुए शक्ति प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। नामांकन से पूर्व भाजपा नेताओं और समर्थकों का सैकड़ों वाहनों का लंबा काफिला शहर की सड़कों पर नजर आया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। आलोचकों का कहना है कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर ईंधन की बचत, ऊर्जा संरक्षण और अनावश्यक संसाधनों के उपयोग से बचने की अपील करते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दतिया में भाजपा नेताओं का इतना बड़ा वाहन काफिला उनकी अपील के विपरीत संदेश देता दिखाई दे रहा है।

PunjabKesariदूसरी ओर, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह के शक्ति प्रदर्शन नई बात नहीं हैं, लेकिन जब पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचाने जैसे मुद्दों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हों, तब इतने बड़े वाहन काफिले स्वाभाविक रूप से बहस का विषय बन जाते हैं।

फिलहाल दतिया में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पहले निकला यह काफिला राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है या विपक्ष इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करता है..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News