Punjab Kesari MP ads

BJP किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के स्वागत के दौरान भरभराकर गिरा मंच, कई दिग्गज थे मौजूद

Wednesday, May 13, 2026-03:23 PM (IST)

देवास: भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेन्द्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाटपिपल्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच भरभराकर गिर गया, जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के वक्त कई दिग्गज भी मंच पर मौजूद थे। मंच गिरने से कई लोग नीचे गिर पड़े, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। अचानक मंच गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News