दीये बेचने वालों से BJP शासित नगरपालिका ले रही टैक्स, Congress ने जताई नाराजगी

Friday, Oct 17, 2025-12:50 PM (IST)

सिवनी। दीपावली के मद्देनजर मठ-मंदिर और तालाब किनारे लगी मिट्टी के दीयों और बर्तनों की दुकानों से नगर पालिका ने इस बार भी टैक्स वसूला, जबकि पहले त्योहार में राहत मिलती थी। दुकानदारों ने सीधे नाराजगी जताई। भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन और पार्षदों ने दुकानदारों से बात की और तुरंत कलेक्टर से टैक्स माफी की मांग की, ताकि स्थानीय कुम्भकारों और स्वदेशी उत्पादों के व्यापार को राहत मिल सके।

भाजपा नेताओं ने कहा कि दीपावली में स्वदेशी उत्पादों से घर रोशन करना चाहिए, और यह कदम वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करता है।

हालांकि, नगर पालिका में भी भाजपा का शासन है, लेकिन कांग्रेस नेता राजिक अकील ने सवाल उठाया कि जब भाजपा के ही अध्यक्ष हैं, तब भी टैक्स वसूली क्यों? यह मामला अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News