BJP नेता का दावा: कांग्रेस की जो मौजूदा स्थिति है उस हिसाब से उसे BJP की बराबरी करने में कम से कम 50 साल लग जाएंगे
Wednesday, Oct 08, 2025-04:21 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। आशीष ने कांग्रेस की स्थिति को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में कांग्रेस की जो स्थिति है उसे भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचने में कम से कम 50 साल और लगेंगे। कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी पार्टी है और उनके नेताओं का आपस में तालमेल नहीं है।
आशीष ने सवाल उठाते हुए कहा है कि ऐसे में वह ब्लॉक, बूथ और जिला स्तर तक कैसे पहुंच पाएंगे जबकि भारतीय जनता पार्टी की कार्य प्रणाली सबके सामने है। इस हिसाब से कांग्रेस को बीजेपी का बराबरी करने में कम से कम 50 साल और लग जाएंगे।