धार्मिक गरबा में हो रहा था अश्लील डांस, मजे लेते दिखे BJP विधायक, कांग्रेस ने संस्कारों पर उठाए सवाल

Saturday, Sep 27, 2025-07:03 PM (IST)

दुर्ग: दुर्ग जिले के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन इन दिनों विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने भी विरोध दर्ज किया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक और X) पर यह वीडियो शेयर करते हुए भाजपा नेताओं के संस्कारों पर सवाल उठाए हैं।

क्या है मामला?
भिलाई के शांति नगर स्थित लोकांगन परिसर में हर साल नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गरबा के नाम पर परिसर में फिल्मी गाने बजाए जा रहे थे और युवक-युवतियां उन गानों पर डांस कर रहे थे। वीडियो में डांस का अंदाज धार्मिक स्थल के लिहाज से आपत्तिजनक माना जा रहा है।

विधायक भी मौजूद रहे कार्यक्रम में
विवाद को और बढ़ा देने वाली बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन भी मौजूद थे और वे जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताया है, जबकि कई लोगों ने सीधे विधायक रिकेश सेन को आड़े हाथों लिया है।

कांग्रेस का हमला
कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर कर भाजपा नेताओं के संस्कारों पर सवाल उठाए और इसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। आपको बता दें कि अब तक इस पूरे विवाद पर विधायक रिकेश सेन का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News