MP के BJP कद्दावर बिहार में दिखाएंगे जलवा! इन नेताओं और मंत्रियों को मिली बिहार विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी
Monday, Sep 29, 2025-11:10 PM (IST)

(MP DESK): देश में अगला जो राज्य चुनाव के लिए तैयार हो रहा है वो है बिहार। बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं की बिहार में तैनाती के आदेश मिल गए है. मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं की तैनाती बिहार में की गई है। इस कड़ी में एमपी बीजेपी प्रभारी महेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव को भाजपा ने पांच जोन में बांटा है। प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को मिथिला और तिरहुत जोन की जिम्मेवारी मिली है
सांसद वीडी शर्मा को बेगूसराय की जिम्मेदारी
वहीं बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा को बेगूसराय की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को सारण और चंपारण क्षेत्र की करीब 45 विधानसभा सीटों का दायित्व सौंपा गया है। मंत्री विश्वास सारंग को सिवान, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को गोपालगंज, सांसद अनिल फिरोजिया को गया, सांसद गजेंद्र पटेल को खगड़िया और पूर्व सांसद केपी यादव को भी समस्तीपुर जिम्मा दिया गया है।