MP: कलेक्टर से भिड़ने के बाद अब अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष से उलझे BJP विधायक!

Thursday, Sep 18, 2025-07:04 PM (IST)

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। कभी अफसरों से भिड़ने के कारण चर्चा में रहने वाले कुशवाहा इस बार अपनी ही पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया से उलझ पड़े।

यह घटनाक्रम बुधवार को जिला अस्पताल भिंड में सामने आया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिले में दो कार्यक्रम आयोजित किए गए थे—एक स्वच्छता अभियान गौरी सरोवर के किनारे और दूसरा जिला अस्पताल परिसर में।

सूत्रों के मुताबिक, पहले कार्यक्रम में पहुंचे विधायक कुशवाहा को ग्लव्स उपलब्ध नहीं कराए गए। इसी मुद्दे पर उनकी नाराजगी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम तक भी बनी रही। यहां उनका सामना भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया से हुआ।

PunjabKesariविधायक ने सीधे जिलाध्यक्ष से सवाल दाग दिया—“वहां ग्लव्स क्यों नहीं थे?” इस पर नरवरिया ने तत्काल पलटकर जवाब दिया, “आप कार्यक्रम में देर से पहुंचे, नगर पालिका कर्मचारी पहले ही ग्लव्स बांट चुके थे।”

इस जवाब से नाराज होकर विधायक का लहजा तीखा हो गया। उन्होंने मौजूद सांसद संध्या राय की ओर इशारा करते हुए कहा, “उनके पास तो ग्लव्स थे न... देर तो लग ही जाती है।”

कलेक्टर से हाल ही में हुई उनकी तकरार के बाद अब अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी से भिड़ंत ने विधायक कुशवाहा को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News