32% आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा अजजा मोर्चा का चक्का जाम, यात्रियों के साथ साथ एंबुलेंस को भी करना पड़ा परेशानी का सामना
Saturday, Oct 08, 2022-03:19 PM (IST)

कोण्डागांव(नीरज उईके): कोण्डागांव 8 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से कोण्डागांव नारायणपुर चौक पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा चक्का जाम किया गया है। 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर लगातार नारेबाजी करते भाजपाई कांग्रेसी सरकार को कोसते नजर आए, बस्तर संभाग के हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कोण्डागांव चक्का जाम कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप विक्रम उसेंगी छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री व पदाधिकारी शामिल व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। ज्ञात हो कि चक्का जाम के दौरान यात्री कई किलोमीटर अपने सामान के साथ पैदल चलते नजर आए। वहीं एंबुलेंस जैसी वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।