मेरी दुल्हन वापस ला दो...दूल्हे ने पुलिस से लगाई गुहार, बोला- शादी के बाद विदा नहीं हुई...ससुराल आने से कर रही इनकार

5/10/2023 6:20:41 PM

बैतूल (विनोद पातरिया): बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में शादी के बाद दूल्हा विदाई कराने का इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन दहेज लेकर मायके चली गई। विवाह सम्मेलन में शादी करने के बाद दुल्हन ससुराल नहीं आने पर दूल्हा अपनी दुल्हन को वापस लाने ससुराल के चक्कर काट रहा है। परेशान दूल्हे ने आज घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत कर पुलिस से अपनी दुल्हन वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

घोड़ाडोंगरी तहसील की पिपरी निवासी संदीप सलाम ने बताया कि जुवाड़ी गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में 23 मार्च को फुलगोहान निवासी नीतू के साथ शादी की थी, लेकिन सम्मेलन में शादी होने के तुरंत बाद ही दुल्हन के मायके वालों ने विदाई नहीं की और दुल्हन और दहेज लेकर मायके चले गए। अब दुल्हन ससुराल नहीं आ रही है। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने जाता हैं तो आने से इंकार करती है। जिससे परेशान होकर युवक ने पुलिस प्रशासन से अपनी दुल्हन दिलाने की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

शासन की राशि और दहेज दुल्हन ने रख लिया

दूल्हे संदीप सलाम ने बताया कि शादी के बाद एक भी दिन दुल्हन ससुराल नहीं आई लेकिन शासन द्वारा सम्मेलन में शादी करना को लेकर जो भी लाभ मिलते हैं। वह सभी लाभ ले रही है।दुल्हन ने शासन से योजना के तहत मिलने वाली राशि भी अपने पास रखी है। यदि वह शादी को नहीं मान रही ससुराल नहीं आना चाहती तो शासन की राशि भी उसे वापस लौटा देनी चाहिए।

दुल्हन के घरवालों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि पिपरी गांव के संदीप सलाम ने चौकी आकर शिकायत की है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह सम्मेलन में उसकी शादी फुलगोहन की एक युवती के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद वह ससुराल नहीं आई मायके चली गई अब वह वापस नहीं आ रही है। दूल्हे ने इसकी शिकायत चौकी आकर की है दुल्हन के घर वालों को बुलाकर समझा ही दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News