लव मैरिज से नाराज चचेरे भाई ने 11 साल बाद बहन और जीजा को डंपर से कुचला, दोनों की मौके पर मौत

9/6/2019 2:29:20 PM

शिवपुरी: शिवपुरी में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, बहन की शादी के 11 साल बाद चचेरे भाई ने इसका बदला लेने के लिए गुरुवार को बाइक पर जा रहे जीजा, बहन और भांजे को डंपर से कुचल दिया है। इसमें उसकी बहन औऱ जीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भांजा गंभीर रुप से घायल है। बताया जा रहा है कि आरोपी व उसका परिवार उसकी चचेरी बहन द्वारा की गईलव मैरिज के बाद से विरोध में थे और दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक देवखा टपरियन निवासी विजय (35) पुत्र खेतसिंह लोधी अपनी पत्नी रामरति (32) और बेटे राज लोधी (6) के साथ गुरुवार को खनियाधाना गया था। बीमार पत्नी का इलाज कराकर तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी शाम करीब 4 बजे सामने से आ रहे डंपर (एमपी33 एच1171) ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना खनियाधाना के जेरा घाटी की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी की इसमें रामरति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय लोधी ने पिछोर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बेटे राज लोधी काे झांसी रेफर किया है। डंपर चालक रामरति का चचेरा भाई केरन लोधी था।  रामरती ने विजय से लव मैरिज की थी और इस बात को लेकर केरन व उसके परिवार वाले शादी के बाद से ही विजय व रामरती के विरोध में थे और इनके बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। वह हमेशा कहता था कि बहन ने मेरी नाक कटवा दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News