Punjab Kesari MP ads

कटनी में मजदूरों से भरी बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Monday, May 18, 2020-03:57 PM (IST)

कटनी (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले में NH-30 पर स्लीमनाबाद के समीप सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बस ने ट्रैक्टर को पिछले से टक्कर मार दी। वहीं इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए हैं।

मजदूरों से भरी बस तेलंगाना से उत्तरप्रदेश के प्रतापपुर जा रही थी। ट्रैक्टर पर गेंहू लादकर किसान गेंहू उपार्जन केंद्र जा रहा था। इस दौरान बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। बस में लगभग 40 मजदूर सवार थे। वहीं इस दुर्घटना में बस का चालक भी घायल हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News