जशपुर में दोंदरो घाटी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल 2 की हालत गंभीर

Friday, Nov 25, 2022-11:53 AM (IST)

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां बस चालक की लापरवाही यात्रियों से भरी बस दोंदरो घाटी में गिर गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस रनपुर से अंबिकापुर जा रही थी। तभी चालक की लापरवाही से बस दोंदरो घाटी में गिर गई। बस गिरने से 15 यात्री घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News