Punjab Kesari MP ads

रायसेन में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी ,कई यात्री घायल,चार की हालत गंभीर

Monday, Nov 11, 2024-11:11 PM (IST)

रायसेन। (शिवलाल यादव): मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार को थाना देवरी क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस नरसिंहपुर के करेली से रायसेन जिले के बरेली आ रही थी। उदयपुरा के देवरी के पास ग्राम करैया के पास यह प्रायवेट बस अचानक पलट गई।जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 

PunjabKesariदेवरी पुलिस ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए देवरी प्राथमिक केंद्र भेजा गया है। चारों गंभीर यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रायसेन जिले के उदयपुरा ब्लॉक के देवरी थाने की यह पूरी घटना है।जिला अस्पताल रायसेन में डॉक्टरों ने गंभीर घायल यात्रियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News