Punjab Kesari MP ads

2 बेटियों की हत्या के आरोप में मां पर मामला दर्ज, आत्महत्या के इरादे से कु्ंए में लगाई थी छलांग

Tuesday, Nov 05, 2019-05:31 PM (IST)

बैतूल: बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। लेकिन दुखद बात यह है कि लड़कियां खुद कुएं में नहीं कूदीं बल्कि उनकी मां आत्महत्या के इरादे से बेटियों को लेकर कुएं में कूदी थी। इस हादसे में मां की जान तो बच गई लेकिन दोनों बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

रस्सी पकड़कर खुद कुएं से बाहर निकली महिला
जानकारी के अनुसार, पारिवारिक झगड़े के चलते लालावाड़ी गांव में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं में पानी भरा होने के कारण बेटियों को साथ लेकर कुएं में गिरी महिला पानी में डूबने लगी और उसका दम घुटने लगा। जान बचाने के लिए वह पानी निकालने के लिए लगी मोटर की रस्सी की मदद से कुएं से बाहर निकल आई। 

PunjabKesari

दोनों बेटियों की मौत
इससे पहले कि महिला किसी की मदद से बेटियों को बाहर निकालती दोनों बेटियों जिनकी उम्र 8 साल और 6 साल है, मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों और परिजनों की मदद से दोनों बेटियों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने महिला का खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News