Whats app स्टेटस पर संघ के गुरू के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, इंदौर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज

Tuesday, Sep 27, 2022-05:46 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में कांग्रेस के पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेस पार्षद पर संघ के गुरु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है जिसे लेकर फरियादी द्वारा  थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

PunjabKesari

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले राजपाल जोशी जोकि संघ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कांग्रेस पार्षद द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर संघ के गुरु गोवालकर जी के खिलाफ आपत्तिजनक टीका टिप्पणी की जा रही है जिससे संघ के लोगों की भावनाएं काफी आहत हो रही है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस के पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News