Punjab Kesari MP ads

पन्ना में हर्ष फायर करना पिता - पुत्र को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

Saturday, Dec 07, 2024-05:43 PM (IST)

पन्ना। (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थाना गुनौर अंतर्गत एक शादी समारोह में "हर्ष फायरिंग" करना बाप बेटे को महंगा पड़ गया, और पुलिस ने "हर्ष फायर" करने पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। उक्त मामले में गुनौर थाना में पुरुषोत्तम तिवारी व उसके पुत्र दीपक तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गुनौर के श्री ओम मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान गुनौर निवासी पुरुषोत्तम तिवारी एवं उनके पुत्र दीपक तिवारी द्वारा लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई, और अपना रौब दिखाने के लिए वीडियो को दीपक तिवारी द्वारा फेसबुक आईडी से शेयर किया गया था।

 उक्त घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक पन्ना एस साईं कृष्ण थोटा को प्राप्त हुई, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी पन्ना ने थाना प्रभारी गुनौर सुशील अहिरवार को लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने व सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद थाना प्रभारी गुनौर ने उक्त शिकायत की जांच कराकर 3 दिसम्बर को गुनौर निवासी पिता और पुत्र दोनों पर अपराध कायम कर लिया गया, और मामले को विवेचना मे लिया गया है। गौरतलब है कि शासन द्वारा हर्ष फायर पर प्रतिबन्ध लगाया गया है, और यदि कोई उल्लंघन करता है, तो लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है। 

PunjabKesariइसके बाद भी पुरुषोत्तम तिवारी व उसका पुत्र दीपक तिवारी एक शादी समारोह मे अपना रौब दिखाने के लिए धड़ल्ले से लाइसेंसी बन्दूक से हर्ष फायर कर शासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देश पर थाना प्रभारी गुनौर ने बाप-बेटे दोनों पर मुकदमा दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News