धार्मिक जगह पर पाप का धंधा! 13 महिलाएं गिरफ्तार, मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
Sunday, Aug 16, 2026-07:30 PM (IST)
सीहोर : मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में मंडी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां चैन स्नैचिंग गिरोह की 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी महिलाओं को मेडिकल के लिए राय जिला अस्पताल के लिए लेकर पहुंची। ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कुछ महिलाएं चोरी के शक में गिरफ्तार हो चुकी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं में राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में देश प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बीते दिनों कांवड़ यात्रा और रुद्राक्ष वितरण समारोह में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर जुटी इस भीड़ में से कई लोगों के साथ गहने, मोबाइल, पैसे इत्याति चोरी होने के मामले सामने आए थे। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह को काबू किया है जो धार्मिक स्थल पर पाप का धंधा करते हैं।

