छत्तीसगढ़ः युवा कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला

Monday, Nov 05, 2018-04:04 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित कांग्रेसी नेता राहुल दानी पर कुछ बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां कुछ हमलावरों ने राहुल की जीभ और उनके होंठ भी काट दिए हैं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

PunjabKesari

सूत्रों से पता चला है कि, छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता राहुल दानी साजा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे के समर्थन में भाषण देकर लौट रहे थे। तभी कुछ हमलावरों ने उन पर अटैक कर दिया। जिसमें उनके नाक, होंठ, कान पर हमला किया गया है। जिसके चलते उन्हें भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी सर्जरी की जा रही है। वहीं पुलिस को अभी तक हमलावरों के बारे में कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है। इसे किसी राजनीतिक पार्टी की साजिश बताया जा रहा है। वहीं जीफ कटने के बाद कांग्रेसी नेता राहुल दानी अब बोल भी नहीं पा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News