Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस विधायक बोले- सरकार असंवेदनशील, युवाओं की पिटाई के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Saturday, Jul 25, 2026-06:29 PM (IST)

जबलपुर। (विवेक तिवारी): शिक्षा से जुड़े एक प्रदर्शन के दौरान युवा पर बल प्रयोग किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह असंवेदनशील हो गई है और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग किया गया तथा उन्हें पीटा गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि युवा को पीटने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है.. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 90 प्रतिशत पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि युवाओं की एकजुटता अब सरकार के सामने खुलकर आ गई है और उनकी ताकत दिखाई दे रही है। 

घनघोरिया ने कहा, "यह लोकतंत्र है, सरकार को युवाओं की आवाज सुननी पड़ेगी और आखिरकार झुकना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से छात्रों के साथ न्याय करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News