छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा छेरछेरा पर्व, CM बघेल ने सड़क पर उतरकर मांगा दान

1/6/2023 1:35:46 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में आज छेरछेरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेशभर में पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, युवतियों और महिलाएं घर-घर घूमकर छेरछेरा मांग रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा और माघी पुन्नी की शुभकामनाएं दी है। साथ ही वे भी सड़क पर उतरे और छेरछेरा मांगी। सीएम बघेल ने कहा कि दान देना उदारता और दान लेना अहंकार को नष्ट करने का प्रतीक है।

PunjabKesari

शुक्रवार सुबह सीएम बघेल ने दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने उन्हें धान से तौला। इसके बाद सीएम भूपेश मठपारा की सड़कों पर दान लेने के लिए निकले। लोगों ने घरों से निकलकर उन्हें दान देने की रस्म निभाई। प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सीएम का तिलक लगाकर स्वागत किया और छेरछेरा दी।

PunjabKesari

इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि ने कहा कि हमारी सरकार सभी तीज त्योहारों पर छुट्टी दे रही हैं। सीएम निवास में सभी त्योहार मनाए जा रहे हैं। किसान अन्नदाता होते हैं जो सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं। छेरछेरा में दान की राशि जनकल्याण में खर्च की जाती है। अन्नदाता समेत सभी वर्ग अनाज को दान करता है।

PunjabKesari

भगवान बालाजी की कृपा से इस बार बहुत अच्छी पैदावार हुई है उन्होंने कहा कि 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई, लेकिन एक भी किसान की शिकायत नहीं आई है। सभी को तत्काल भुगतान किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News