Punjab Kesari MP ads

चंबल नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा, लड़की को जिंदा निकाला लड़का लापता

Saturday, Mar 23, 2019-02:17 PM (IST)

श्योपुर: प्यार में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले एक प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार को चंबल नदी में छलांग लगा दी। नदी के दूसरे किनारे खड़े राजस्थान के बोट क्लब कर्मचारियों ने उन्हें छलांग लगाते देख लिया। वे बोट लेकर युवक-युवती को बचाने के लिए निकल पड़े। क्योंकि युवती तैरना जानती थी, इसलिए वह 15 मिनट तक नदी में तैरती रही और बोट कर्मचारियों ने उसे बचा लिया। जबकि युवक तैरना नहीं जानता था, इसलिए वह नदी में डूब गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सामरसा चौकी क्षेत्र के पाली पुल से मानपुर निवासी नवल पुत्र प्रह्लाद जाटव व हीरापुरा निवासी युवती ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे चंबल नदी में छलांग लगा दी। नदी के उस पार राजस्थान बोट क्लब के कर्मचारियों ने युवक-युवती को पुल से छलांग लगाते हुए देख लिया। कर्मचारियों ने युवती को बचा लिया लेकिन नदी के गहरे पानी में डूबे युवक को मानपुर पुलिस अभी तलाश रही है।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आरटी मालवीय, मानपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र नगाईच मौके पर पहुंच गए। क्योंकि घटना राजस्थान से भी जुड़ी हुई है इसलिए कार्रवाई में ढ़ीलापन देखने को मिला। जबकि घटना शाम साढ़े चार बजे की थी लेकिन पुलिस ने 7 बजे तक युवती के बयान दर्ज नहीं किए। घटना संबंधी पुलिस के बयान थे कि राजस्थान का मामला है और राजस्थान पुलिस कहती रही कि मध्यप्रदेश का मामला है। अंत में सामरसा चौकी प्रभारी श्रीराम अवस्थी ने जीरो पर कायमी कर मामले को राजस्थान पुलिस को सौंप दिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News