CM कमलनाथ का राकेश सिंह पर पलटवार, बोले- क्या BJP ने हिंदू धर्म की एजेंसी ले रखी है

Thursday, Jan 30, 2020-12:36 PM (IST)

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राकेश सिंह के बारे मैं कोई टिप्पणी नहीं करता, उनका मुंह पहले चलता है दिमाग बाद में। बीजेपी वालों ने क्या हिन्दू धर्म की एजेंसी ले रखी है, क्योंकि वह राजनीतिक उपयोग करना चाहते हैं। हम सब धर्म प्रेमी हैं, पता नहीं बीजेपी के लोगों के पेट में दर्द क्यों होता है। वे धर्म का राजनीतिक उपयोग करना चाहते हैं। हम राजनीति और धर्म को एक साथ नहीं जोड़ते।

PunjabKesari

बता दें कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे हनुमान चालीसा के सवा करोड़ पर कहा था कि कांग्रेस को ये भ्रम है, उसे लगता है कि देश की बहुसंख्यक आबादी को वो हनुमान चालीसा या इस तरह के किसी पाठ से वो खुश कर लेंगे तो तो वो गफलत में हैं। ये सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाला आयोजन है। ऐसा कोई भी कर्मकांड करने की देश में सभी को आजादी है, वो भी ये कर रहे हैं। इसकी उनको स्वतंत्रता है, लेकिन इससे देश का एक बड़ा वर्ग भ्रमित होने वाला नहीं है।

PunjabKesari
बापू को अर्पित की पुष्पाजंलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज भोपाल के मिंटो हाल परिसर में स्थित 'बापू' की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, राजीव सिंह एवं शोभा ओझा समेत कार्यकर्तागण शामिल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News