MP का नाम चमकाने वाले कलेक्टर्स की CM मोहन ने खुद की तारीफ, इस क्षेत्र में किया है नायाब काम
Monday, Nov 24, 2025-08:42 PM (IST)
(भोपाल): 18 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह में मध्यप्रदेश के 3 जिलों को सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस समारोह में MP के 3 जिलों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया था।
इस कामयाबी पर अब सीएम मोहन यादव ने भी अपने शुभकामनाएं दी हैं। भोपाल में आयोजित वाटर शेड महोत्सव में जल संचय के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले जिला कलेक्टर्स और अधिकारियों की पीठ सीएम मोहन ने थपथपाई है।
सीएम यादव ने MP को मिले इस सम्मान सरकार के लगातार प्रयास, जल संरक्षण की दिशा में समाज एवं प्रशासन के साझा संकल्प के नतीजों को बताया है। सीएम ने जहां इस ओर काम करने के लिए कलेक्टर और संबधित अधिकारियो की तारीफ की वहीं, जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में निरंतर योगदान देने के लिए भी अपील की है।
आपको बता देते हैं कि खरगोन जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी (West Zone) में प्रथम पुरस्कार, खंडवा जिले को जल संचय–जन भागीदारी पहल (Western Zone) और नगर पालिका परिषद गुना को (Best Urban Local Body) श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है।

