CM शिवराज सिंह चौहान गृह ग्राम जैत में करेगें मतदान

7/8/2022 3:16:04 PM

बुधनी (अमित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) अपने गृह ग्राम जैत में मतदान करेगें। सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chuohan) आज अपने गृह ग्राम जैत (budni) पहुंचेंगे। शिवराज सिंह त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव (three layer panchayat election 2022) के लिए ग्राम जैत के मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

PunjabKesari


सीएम केवल जिला पंचायत सदस्य के लिए करेंगे मतदान

उल्लेखनीय है कि ग्राम जैत की पंचायत समरस पंचायत है। इस पंचायत के सभी पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। ग्राम जैत से बुधनी पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 से जनपद सदस्य का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है। आज केवल जिला पंचायत सदस्य के वार्ड क्रमांक 14 के उम्मीदवार के चुनाव के लिए मतदान होगा। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm of madhya pradesh) केवल जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव में अपना मतदान करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News