बालाघाट में कलेक्टर ने रबी की फसल काटने के दिए आदेश

Wednesday, Mar 25, 2020-07:12 PM (IST)

बालाघाट (हरीश लिलहारे): मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रबी की फसल गेंहू ,अलसी,चना,और अन्य फसलों को काटने का आदेश मिला है। बालाघाट कलेक्टर ने पत्र जारी कर किसानों को खड़ी फसल काटने के निर्देश दिए हैं। दूरी बनाकर सावधानी बरतने का भी पत्र में आदेश दिए हैं।

वहीं अभी तक कोरोना वायरस की की वजह से सख्ती बरती जा रही थी। बालाघाट की लामता पुलिस फसल काटने व खेत जाने से रोक रही थी। किसानों को फसल काटने के साथ लॉक डाउन का भी पालन करने का भी पत्र में हिदायत दी गई है। वहीं कलेक्टर के आदेश से किसानों में राहत महसूस की जा रही है।

 

 




 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News