कलेक्टर का अलग अंदाज! खुद फसल नुकसान का जायजा लेने किसान में खेत में घुस गए!

Wednesday, Sep 03, 2025-05:41 PM (IST)

नीमच (मूलचंद खींची): नीमच में कलेक्टर का एक अलग रुप देखने को मिला है जिसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल कलेक्टर हिमांशु चंद्रा किसानों की फसल का धरातल पर हाल जानने के लिए सीधे खेत पर पहुंच गए। फसल को हुए नुकसान का कलेक्टर ने बड़ी बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने अपनी आंखों से खेत में फसल की स्तिथि देखकर सर्वे के आदेश दिए।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा मनासा तहसील के ग्राम कंजार्डा के देवीलाल के खेत पर पहुंचे थे उन्होंने पीला मैजिक रोग और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। फसल सर्वे करके उचित मुआवजे का आश्वासन किसानों को दिया। आपको बता दें कि नीमच जिले में अतिवृष्टि एवं पीला मैजिक रोग से सोयाबीन की फसल चौपट हो गई है, जिसको लेकर मुआवजा देने की मांग उठी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News