एक खास शख्सियत के स्वागत के लिए हैलीपैड पर जोरदार बारिश के बीच भीगते रहे कलेक्टर, SP और BJP नेता!
Friday, Sep 05, 2025-03:09 PM (IST)

अशोकनगर (MP DESK): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अशोकनगर पहुंचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश से उन्हें भी दो-चार होना पड़ा है। लेकिन इससे भी बड़ी बात है कि उनके स्वागत के लिए कलेक्टर और SP को भी बारिश के बीच भीगना पड़ा। दोनों अफसरों के साथ कई बीजेपी नेताओं को भी लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत के दौरान पानी बरसाते अंबर का सामना करना पड़ा। लेकिन ओम बिरला की आवभगत मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ओम बिरला के आगमन के मौके पर अशोकनगर में कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी विनीत कुमार जैन समेत कई बीजेपी नेता तेज बारिश और कीचड़ भरे परिसर में भीगते रहे ।
आज सुबह ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अशोकनगर पहुंचे, लेकिन पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर बारिश ने दिक्कत बढ़ा दी। इलसे बाद भी कलेक्टर, एसपी के साथ ही कई जनप्रतिनिधि बिना छाता ही स्वागत में खड़े रहे।
आपको बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष जैन मुनि सुधासागर महाराज के 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर के लिए अशोकनगर पहुंचे हैं। शिविर पर्युषण पर्व के मौके पर आयोजित किया गया है, और देश से करीब 5800 श्रद्घालु यहां पहुंचे हैं। यह मौका और भी खास बन गया है क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष खुद मुनि सुधासागर महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ने मुनि सुधासागर से आध्यात्मिक प्रेरणा ली है और चातुर्मास के लिए मुनि सुधासागर महाराज अशोकनगर में विराजमान हैं। ओम बिरला यहां पर कुछ घंटे रुकेंगे और कई आयोजनों में भी हिस्सा लेगें।