Punjab Kesari MP ads

सांवेर में वोटर लिस्ट में हो रही हेराफेरी ! प्रशासन पर लगे ये गंभीर आरोप

Wednesday, Oct 21, 2020-06:51 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): प्रदेश की चुनावी सियासत की सबसे हॉट सीट सांवेर में कांग्रेस मतदान के पहले ही चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि वोटर लिस्ट में हेरा फेरी हो रही है और प्रशासन सरकार के एजेंट के रुप में काम कर रहा है। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव जिला निर्वाचन कार्यालय में उपचुनाव के पर्यवेक्षक रूपवंत सिंह से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान प्रेमचंद ने कहा कि शहर के आस पास के क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर फर्जी तरीके से नाम बढ़ा दिए गए। वही इंडेक्स कॉलेज में बीएलओ द्वारा नाम बढ़ाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई। 

PunjabKesari

प्रेमचंद गुड्डू ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट को फायदा पहुंचाने का काम कर रहा है। इस आशंका को भी निर्वाचन अधिकारियों के सामने रखा गया है। वही उन्होंने कहा कि जो शिकायते हमने की थी उनके जवाब हमें नहीं दिए जा रहे है और मामले को डॉयवर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेस ने शिकायत दर्ज की है। वही प्रेमचंद गुड्डू ने बताया कि करीब 7 हजार मतदाता सांवेर क्षेत्र में बढ़े है जिसकी शिकायत कांग्रेस द्वारा की जा चुकी है। साथ ही इंडेक्स कॉलेज सहित 15 पोलिंग बूथों को लेकर शिकायत की है जहां मतदाता बढ़े हैं। इसके अलावा प्राइवेट स्थानों पर बनाये गए पोलिंग बूथों को लेकर गुड्डू ने सवाल उठाए।

PunjabKesari
इधर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि निजी कॉलेज में प्रशासनिक लोगों द्वारा काम किये जाने को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी और एफआईआर कद लिए भी निवेदन किया था लेकिन प्रशासनिक अमला पूरी तरह से एजेंट के रूप में काम कर रहा है। वही दावे आपत्ति का समय निकल जाने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है जो ठीक नही है।

PunjabKesari
     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News