नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, फूलमती वर्मा 80 वोटों से विजेता घोषित, प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
Thursday, Jun 04, 2026-05:28 PM (IST)
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में एक जून को संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत तथा नगरीय निकायों के आम एवं उपचुनावों की मतगणना संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में हुई मतगणना के दौरान विभिन्न पदों के परिणाम घोषित किए गए। इन चुनाव में कांग्रेस ने राजनांदगांव के घुमका नगर पंचायत में शानदार जीत हासिल की है। इस जीत से प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की है।
घुमका ने जताया भरोसा, कांग्रेस की शानदार जीत ✋
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) June 4, 2026
घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा जी की ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 💐
यह जीत घुमका की जागरूक जनता के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनहित की राजनीति की जीत है। pic.twitter.com/Lu9lyeG26i
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा की ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत घुमका की जागरूक जनता के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनहित की राजनीति की जीत है।
बता दें कि घुमका नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में आया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने 85 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 10 पार्षद पद जीते हैं। हालांकि पार्षदों की संख्या के आधार पर भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली है।

