कांग्रेस महिला नेता ने वकील की सड़क पर की धुनाई, बोलीं- अश्लील वीडियो से कर रहा है ब्लैकमेल

Saturday, Aug 31, 2019-09:28 AM (IST)

गुना: गुना जिले में सरेराह बीच सड़क पर एक महिला कांग्रेस नेता ने वकील की पिटाई कर दी। दोनों के बीच हाथापाई हुई और वकील ने भी महिला नेता को चांटे जड़ दिए। महिला नेता ने आरोप लगाए कि वकील के पास उसका अश्लील वीडियो है। बता दें कि महिला नेता ने वकील के खिलाफ रेप की शिकायत थाने में दर्ज करा रखी है।

PunjabKesari


वीडियो को लेकर कर रहा ब्लैकमेल 
शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय महिला नेता ने वकील अरविंद श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर दी। महिला नेता ने आरोप लगाए कि अरविंद उन्हें एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। अरविंद के साथ उनका साथी शिवकुमार रघुवंशी भी मिला हुआ है।
 

PunjabKesari

सड़क पर चले लात-घूंसे
शुक्रवार को जब दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने सामने आए किसी बात को लेकर बहस शुरु हो गई देखते ही देखते बात लात घूंसों तक पहुंच गई। आरोपी अरविन्द श्रीवास्तव भी कांग्रेस नेता हैं। बताया जा रहा है कि एक समय में राजनीति में दोनों साथ थे। बाद में महिला नेता ने आरोन थाने में अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ रेप की धाराओं में FIR दर्ज करवा दी। उसके बाद से दोनों में लगातार टकराव चल रहा है। कांग्रेस नेताओं का यूं सरेराह झगड़ने से पार्टी के सिनियर नेता नाराज नजर आ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News