किसानों के लिए कांग्रेस का चक्काजाम, SDM से मिलकर बोले- जल्द से जल्द मानी जाए किसानों की मांग
Tuesday, Dec 07, 2021-12:45 PM (IST)

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति): विदिशा जिले के शमशाबाद नटेरन के मियां खेड़ी चौराहे पर युवा कांग्रेस के द्वारा किसानों के समर्थन में चक्का जाम किया गया। जिसको लेकर प्रदेश महामंत्री शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं बिजली की समस्या भी बनी हुई है। यूरिया समय पर नहीं मिल रहा है। आज किसान के हाल बेहाल हो गए हैं।
वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच लोग जाम से परेशाना होते रहे। TI यूपीएस चौहान के द्वारा कई बार प्रयास करने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने। लेकिन जब SDM विजय राय के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई, तो उन्होंने अपना जाम हटा लिया। SDM विजय राय ने बताया कि आज युवा कांग्रेस के द्वारा मियां खेड़ी चौराहे पर चक्का जाम किया गया था उनकी जो भी मांग है उनको जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा जिला कार्यवाहक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि दो दिन का समय प्रशासन को दिया है। यदि दो दिन में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो फिर हम मजबूरी में दो बारा चक्का जाम करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में शमशाबाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनराज धाकड़ वरिष्ठ नेता रमेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश तिवारी, अनसूज शर्मा रामसेवक रघुवंशी आदि कांग्रेसी शामिल हुए।