वर्दी का नशा सिर चढ़कर बोला! कांस्टेबल पर सगे चाचा को गोली मारने का आरोप

Friday, Mar 06, 2026-05:42 PM (IST)

मुरैना (रानू शर्मा) : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सुमावली थाना क्षेत्र के पहाबली (पावली) गांव में आरक्षक पर अपने ही सगे चाचा को गोली मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पिता-पुत्र के विवाद में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान समझाइश देने के लिए चाचा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान आरक्षक रवि कसाना गुर्जर ने गुस्से में आकर अपने चाचा पर गोली चला दी।

गोली लगने से चाचा गंभीर घायल

गोली लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान ले रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News