सुमित्रा महाजन महिला होकर भी मर्द निकली...BJP में तो कोई मर्द नहीं बचा... कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान

Monday, Nov 14, 2022-06:04 PM (IST)

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग प्रमुख के.के. मिश्रा का बयान पर सियासत गर्माई हुआ है। के के मिश्रा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को मर्द बताया है। दरअसल, ताई ने कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए केके मिश्रा ने कहा कि पूरी भाजपा में आदरणीय सुमित्रा महाजन महिला होकर मर्द निकली है। मेरी निगाह में भाजपा में कोई मर्द बचा ही नहीं है। यात्रा की सराहना करने पर सुमित्रा महाजन का पूरी कांग्रेस की तरफ कृतज्ञता करता हूं। मिश्रा ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सुमित्रा महाजन जिस ग्लास में पानी पीती हो उनका जूठा भाजपा के अन्य लोग भी एक एक घूंट पिए तो अच्छा होगा।

गृहमंत्री पर साधा निशाना...

केके मिश्रा ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि गृहमंत्री खुद मुख्यमंत्री को किनारे करने की कोशिश में हैं। अरुण यादव के डीएनए में कांग्रेस का खून है। भाजपा को हमारी यात्रा से बहुत ज्यादा पेट में दर्द है। वहीं राज्य में बढ़ते हुए अपराध को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम को इवेंट से फुर्सत नहीं है। गृहमंत्री को फिल्में देखने से फुर्सत नहीं है। ऐसे में कानून व्यवस्था तो बिगड़ेगी ही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News